फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Adolescent girls were made aware of their rights

किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls were made aware of their rights
नौगढ़। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्थानीय ब्लॉक सभागर ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 57 किशोरिया व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता किया गया।
विज्ञापन

ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि मिलान फाउंडेशन की ओर से दिनांक 11 से 20 अक्टूबर तक बालिका जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम्या संस्थान कि कार्यक्रम समन्वय नीतू ने बालिकाओं को प्रदेश कोएलिशन टू एम्पॉवर गर्ल्स के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि यूपीसीईजी किशोरियों के जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं का एक राज्य स्तरीय समूह है। इसमें प्रदेश के अलग अलग जिलों की 30 स्वंयसेवी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य सरकार और हितधारकों के साथ मिलकर किशोरियों की क्षमता निर्माण, नीति और प्रोग्रामिंग से संबंधित निर्णय लेने में सहयोग करना, क्रॉस-लर्निंग, सरकारी कल्याण और विकास योजनाओं व कार्यक्रमों तक उनकी पहुंच बढ़ाना है। साथ ही बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई में तेजी लाना है। एसडीएम डॉ. अतुल कुमार गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। कहा कि किशोरियों के विकास के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र ने बालिकाओं को पारिवारिक व सामाजिक भेदभाव के बारे में बताया। इस मौके पर मुन्नी देवी, नंदनी, रिंकू, अंजू, मंजू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed