फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   adhed ki maut

अनियंत्रित बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

Sat, 18 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
adhed ki maut
धानापुर। थाना अंतर्गत भदाहूं गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम में साढ़े चार बजे अनियंत्रित बाइक के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भदाहूं निवासी अधेड़ परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रहता था और मां के त्रयोदशाह में शामिल होने के लिए गांव आया था। वह शाम को किसी कार्य से वाराणसी जाने के लिए निकला था। भदाहूं गांव निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह (46) पुत्र राजनरायन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले दिनों उसकी मां का निधन हो गया। 14 जनवरी को माता का त्रयोदशाह था। इसमें शामिल होने के लिए धीरेन्द्र गांव आया था। शनिवार को वापस लौटने के लिए उसने ट्रेन में सीट रिजर्व करा रखी थी। वापस जाने के पहले बृहस्पतिवार को किसी काम से बनारस जाने के लिए परिवार के साथ निकला था। घर के करीब दो सौ मीटर दूर नहर पुलिया पर वे पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वाहन लेकर भाग निकला। परिवार वालों ने आस पास के लोगों के सहयोग से घायल धीरेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में धीरेन्द्र की मौत हो गई। धीरेन्द्र की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने थाने में बाइक चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed