{"_id":"6af75b9865ff54bcf50e7464","slug":"addiction-to-watching-reels-comfort-cravings-and-sugar-from-junk-food-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157602-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रील देखने की लत, आराम तलबी और जंक फूड से हो रहा शुगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रील देखने की लत, आराम तलबी और जंक फूड से हो रहा शुगर
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस
पीडीडीयू नगर। मोबाइल पर रील देखने की लत, आराम तलबी, जंक फूड के अधिक सेवन और मानसिक तनाव न सिर्फ बड़ों, बल्कि बच्चों को भी शुगर का मरीज बना रहा है। इस बीमारी से बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव की जरूरत है। मधुमेह सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि कई अन्य रोगों का कारण भी बन सकता है।
चंदौली जिले में भी मधुमेह के मामले तेजी से बढ़े हैं। कभी बुजुर्गों की बीमारी मानी जाने वाली मधुमेह अब बच्चों को भी चपेट में ले रही है। जिले में मधुमेह के मरीजों का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन के अनुसार, उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में मधुमेह की दर लगभग 4.9 प्रतिशत है। चंदौली जिले की आबादी करीब 22 लाख है। डॉक्टरों का अनुमान है कि यहां मधुमेह के मरीजों की संख्या 1.2 लाख के आसपास होने का अनुमान है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उमाशरण ने कहा कि प्रदूषण और तनाव भी बीमारी के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। फिजिशियन डॉ. पंकज ने कहा कि पहले मधुमेह को अमीरों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रमुख कारण मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल है। बच्चे आउटडोर गेम खेलने के बजाय मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं, रील देखते हैं। मोबाइल की नीली रोशनी और लगातार स्क्रीन देखने से तनाव बढ़ता है। वहीं, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड के सेवन से बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि मधुमेह का असर आंखों पर भी पड़ता है। इसके कारण आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। आजकल बच्चे घंटों मोबाइल देखते हैं, इससे आंखों पर तनाव पड़ता है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी हो सकता है।
वर्जन
देर रात तक मोबाइल चलाने से नींद संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। पर्याप्त नींद न लेना भी मधुमेह के खतरे को बढ़ा सकता है।
डॉ. एसके चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी,राजकीय महिला चिकित्सालय, पीडीडीयू नगर