फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken on dumping ballast on the side of highway

हाइवे के किनारे बालू, गिट्टी डंप करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on dumping ballast on the side of highway
चंदौली। हाइवे के किनारे कई जगहों पर अतिक्रमणकारी बालू और गिट्टी डंप किए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई हो। कोहरे को देखते हुए वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाया जाय। ओवरलोडिंग रोकने के लिए अफसर बराबर वाहनों की जांच करके कार्रवाई करें। सोमवार को एडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अफसरों को निर्देश दिये।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में इस साल कमी आई है। जनवरी से नवंबर माह तक 143 हादसे हुए। इसमें 101 लोगों की मौत हुई। जबकि 2019 में 215 दुर्घटनाएं हुई थीं। इसमें 147 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस साल हादसों में 33.48 व मौतों में 31.29 फीसद कमी आई है। जिले में 27 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं। यहां सूचना बोर्ड लगाने व सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है। खातौर से बगहीं-सैयदराजा, चहनियां चैराहा, अमरा तिराहा, अमदहां, नौगढ़, गंजी प्रसाद तिराहा, जिला अस्पताल, चकिया, डेढ़ावल चैकी और गांधी तिराहा समेत नौ दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है। बताया कि अप्रैल 2019 से नवम्बर 2019 तक 6118 वाहनों का चालान किया गया था। वाहन स्वामियों से तीन करोड़ 95 लाख 52 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इसी तरह इस साल अब तक 5191 वाहनों का चालान कर पांच करोड़ 21 लाख 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अपर जिलाधिकारी सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवा जाए । दुकान के बाहर वाहन खड़ा कराने वाले दुकानदारों व वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन डा. दिलीप गुप्त, डीआइओएस डा. विनोद राय, एसीएमओ डा. डीपी सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, यात्री व मालकर निरीक्षक राजेश्वर कुशवाहा, टीआई गोपालजी गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed