फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken on closure of Panchayat buildings

पंचायत भवनों के बंद होने पर होगी कार्रवाई : सीडीओ

Fri, 26 Sep 2025 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:16 AM IST
सार

चंदौली में सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों ने शौचालय निर्माण व ग्राम विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। सभी योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Action will be taken on closure of Panchayat buildings

विस्तार

चंदौली। जिला स्वच्छ भारत मिशन व ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में हुई। इसमें आवेदन के सापेक्ष शौचालय निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण, माडल ग्राम विकास व आरआरसी सेंटर से संबंधित प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनपद के सभी पंचायत भवन अनिवार्य रूप से खुले रहने चाहिए और इन भवनों में पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित रहें।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसी पंचायत भवन के बंद होने या पंचायत सहायक की अनुपस्थिति की शिकायत नहीं मिली चाहिए। निर्देश दिया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में सोलर पैनल व इंटरनेट की व्यवस्था अगली बैठक तक सुनिश्चित करें साथ ही पंचायत सहायकों का समय से मानदेय भुगतान किया जाए। ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की पारदर्शिता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरी ईमानदारी के साथ पहुंचे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। कहा कि प्रत्येक सप्ताह खंड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले का नाम नोट कर बैठक की रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट पर प्रत्येक बैठक की कार्य वृत्ति में उपलब्ध कराएं। कहा कि अगली बैठक तक सभी लोग अपेक्षित प्रगति लाते हुए प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed