फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken against those who spread anarchy in elections - I.G.

चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई - आइजी

Fri, 23 Apr 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who spread anarchy in elections - I.G.
चकिया/नौगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करें। यदि कहीं कोई शिकायत होगी तो शिकायत करें। यदि एसपी और इंस्पेक्टर बात नहीं सुनते हैं तो नक्सल इलाके के लोग रात 12 बजे तक हमें काल कर सकते हैं। ये बातें आईजी वाराणसी एसके भगत ने नौगढ़ और चकिया कोतवाली के निरीक्षण के बाद लोगों से बात करते हुए कहीं। आईजी ने पुलिस अधिकारियों से हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने का आह्वान किया। शुक्रवार को चकिया कोतवाली पहुंचे आईजी ने क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों को सचेत रहने व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मतदाताओं के बीच पुलिस भयमुक्त माहौल बनाकर बिना दबाव के बिना डर के निष्पक्ष अपने मताधिकार का प्रयोग करने को निडर बनाएं। कहा कि चुनाव मतदान के दौरान पुलिस अधिकारी कोरोना महामारी के संकट से बचाव के लिए कोविड-19 को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपने आप को भी बचाते हुए लोगों को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराना सुनिश्चित करें। इसके पहले दोपहर एक बजे नौगढ़ थाने पर पहुंचे आईजी ने थाना परिसर, निर्माणाधीन आवासीय भवन, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफआइआर की स्थिति, विभिन्न अभिलेखों की गहनता पूर्वक जांच की। परिसर में निर्माणाधीन भूकंप रोधी बिल्डिग को देखा। पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि ऊपर से जो कार्यवाही अथवा शासन से मिले दिशा निर्देशों का स्थानीय स्तर पर पालन हो रहा है। विवेचना समय से हो, रसीद सिस्टम शुरू हो चुका है, शिकायतकर्ताओं को रसीद दी जाए, जिससे पता चल सके, कि उनके मामले में क्या प्रक्रिया चल रही है। आईजी ने थाना प्रभारियों को नक्सल क्षेत्र के व्यापारियों एवं अन्य संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए उनसे अपेक्षित सहयोग लेने और देने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसडीएम नौगढ़ डॉ. अतुल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक राम उजागीर, थानाध्यक्ष चकरघटृटा राजेश सरोज, चौकी प्रभारी औरवाटाड़ अलख नारायण, चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा राम नयन यादव, चौकी प्रभारी अमदहा़ं राधा कृष्ण यादव, चौकी प्रभारी हरियाबांध नीरज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed