फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken against those who create violence on Holi

होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 06 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who create violence on Holi
पीडीडीयू नगर स्थित एक लॉन में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में बोलते एसपी हेमंत कुटियाल साथ में डीएम ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/चकिया। होली पर्व के मद्देनजर डीएम और एसपी ने बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर और चकिया के सिंकदरपुर में लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने चेताया कि किसी ने त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और शांति का त्योहार है। होलिका जलाने के दौरान होलिका में पटाखा न डाले, होली खेलते समय लोगों के इच्छाओं का भी ध्यान दें। जबरदस्ती किसी के साथ होली न खेलेें। भाई चारे के साथ त्योहार मनाने के लिए सभ्यता और त्यौहार के गरिमा को बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कहा कि होली त्यौहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्यौहार मनाने के दौरान नशे में हुड़दंग मचाते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध तरीके से शराब बिकती नजर आए तो इसकी सूचना उन्हें दे, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सिंकदरपुर में शांति समिति की बैठक में उप जिलाधिकारी सीपू गिरी, सीओ चकिया नीरज पटेल, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, चेयरमैन अशोक बागी, कोतवाल मोहम्मद रहमतुल्ला खान मौजूद रहे। वहीं पीडीडीयू नगर में बैठक मे एसडीएम कुमार हर्ष, एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र, सीओ सदर कुंवर प्रताप सिंह, अनिल यादव, महेंद्र पटेल, नारायण सोनकर, कला प्रसाद सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकिया। स्थानीय विकास खण्ड के सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र भवन में होली त्यौहार के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक में एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी की उपस्थित न होने पर उपजिलाधिकारी सीपू गिरी ने एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed