फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken against the Principal of Composite School Godhana

Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय गोधना के प्रधानाचार्य पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Apr 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the Principal of Composite School Godhana
चंदौली। कंपोजिट विद्यालय गोधना में सही रख-रखाव न करने व निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर सोमवार को जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कहा। डीएम नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय सरने, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय नियामताबाद, कंपोजिट विद्यालय गोधना तथा प्राथमिक विद्यालय नियामताबाद स्थित मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में चल रहे खंड शिक्षा अधिकारी को अधूरे काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाते हुए सभी कमियों को दूर कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय सरने के स्मार्ट क्लास सहित अन्य क्लास रूम को देखा। रूम dh फर्श पर टाइल्स लगाने के लिए कहा। प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बिजली, पानी, शौचालय, टूटी खिड़की सहित अन्य कमियों को देख प्रधानायार्य को तत्काल कमियों को दूर कराने और ग्राम प्रधान को समय समय पर समस्याओं को दूर कराने के लिए कहा। कंपोजिट विद्यालय गोधना के प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय का सही रख-रखाव न करने व निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य राकेश का सस्पेंशन रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कहा। साथ ही सभी बूथों पर शौचालय एवं फील्ड की बेहतर साफ-सफाई, बिजली, पानी, रैंप, बाउंड्री वॉल, छाया सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा। कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले को क्षमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed