फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken against heavy vehicles parked on the roadside

Chandauli News: सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 19 Dec 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against heavy vehicles parked on the roadside
चंदौली। अब सड़क किनारे खड़े ओवर लोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बात मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन


बैठक में शामिल जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया की जिले के सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया है। जिसके द्वारा विद्यालयों में प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को रोड सुरक्षा से संबंधित जागरूकता शपथ दिलाई गयी। साथ ही विद्यालयों में विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार प्रत्येक दिवस की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के वाहन फिटनेस की जांच एवं चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराए। सभी व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस की जांच कराया जाए। बिना पंजिकृत वाहनों का जांच कराकर कार्रवाई किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed