{"_id":"6a5148e1d64f67920c0482f5","slug":"accused-arrested-for-smuggling-banned-meat-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151202-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रतिबंधित मांस की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रतिबंधित मांस की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस की तस्करी के मामले में आरोपी मो. सैफ को गौसिया मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 11,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 20 जून को ग्राम सतपोखरी में छापे के दौरान 70 किलो 760 ग्राम प्रतिबंधित मांस, एक चापड़, तीन चाकू, दो रेती समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मो. सैफ और उसका एक साथी भाग गया था।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मो. सैफ को उसके घर के पास स्थित गौसिया मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 11,500 रुपये नकद बरामद हुए। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोपी मो. सैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।