फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accident of married woman going to maternal home with brother, four-year-old daughter died on the spot

Chandauli accident: भाई के साथ मायके जा रही विवाहिता का एक्सीडेंट, चार साल की बेटी ने मौके पर तोड़ा दम

Wed, 01 Mar 2023 01:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Mar 2023 01:43 PM IST
सार

चकिया थाना क्षेत्र के कौड़िहार गांव निवासी रिंकू की पत्नी नजमुनिशा सोमवार की रात अपनी चार वर्षीया पुत्री सलमा को लेकर अपने मायके सकलडीहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर में बाइक से भाई निजामुद्दीन के साथ जा रही थी। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप पहुंची कि एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान चार साल की सलमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident of married woman going to maternal home with brother, four-year-old daughter died on the spot
दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसकी मां नजमु (30) और मामा निजामुद्दीन (28) घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छोड़ दिया गया। वहीं मासूम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

Accident of married woman going to maternal home with brother, four-year-old daughter died on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

चकिया थाना क्षेत्र के कौड़िहार गांव निवासी रिंकू की पत्नी नजमुनिशा सोमवार की रात अपनी चार वर्षीया पुत्री सलमा को लेकर अपने मायके सकलडीहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर में बाइक से भाई निजामुद्दीन के साथ जा रही थी। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप पहुंची कि एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस दौरान चार साल की सलमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी मां नजमु निशा और मामा निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मासूम की मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुुरा हाल हो गया। कृषि नवीन मंडी चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed