फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A road that has been in a dilapidated state for 10 years will be reconstructed at a cost of 70 lakh.

Chandauli News: 10 साल से जर्जर सड़क का 70 लाख रुपये से होगा नवनिर्माण

Tue, 01 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A road that has been in a dilapidated state for 10 years will be reconstructed at a cost of 70 lakh.
अदसड़ बहोरा क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
पीडीडीयू नगर/कंदवा। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बरहनी विकासखंड में अदसड़-बहोरा मार्ग से बसंतपुर तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का नवनिर्माण होगा। इस पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब 10 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग और सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की पहल पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने नवनिर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। शासन से स्वीकृति और धनराशि मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले जिला पंचायत की ओर से अदसड़-बहोरा मार्ग से बसंतपुर तक सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। समय के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होती गई।
इस मार्ग से बसंतपुर, अरंगी, बहेरा, बकौड़ी, दरौली, सिसौरा सहित करीब 10 गांवों के लगभग 12 हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, वृद्धों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed