{"_id":"6812762df6b7e3977803599f","slug":"a-person-who-went-out-for-a-walk-died-after-being-hit-by-a-bike-chandauli-news-c-189-1-svns1010-130526-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर से निकला था टहलने निकले, बाइक ने मारा धक्का, हुई मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर से निकला था टहलने निकले, बाइक ने मारा धक्का, हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
Thu, 01 May 2025 12:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:42 AM IST
सार
घर से टहलने निकले अधेड़ की बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया लेकिन इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक बाजार के तिराहे के समीप सोमवार की सुबह टहलने निकले प्यारेलाल (57) एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। राहगीरों के सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुलहीपुर क्षेत्र के भीसौड़ी निवासी प्यारेलाल (57) रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले। वे पीडीडीयू नगर से पड़ाव मार्ग पर चांदनी चौक तिराहे पर पहुंचे थे कि चंधासी की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आने से घायल हो चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उनको पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन पहले महिला चिकित्सालय और बाद में ट्राॅमा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्यारेलाल मजदूरी करते थे। उनसे चार बेटे हैं।
विज्ञापन
उनकी पत्नी सीमा देवी की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। इस संबंध में दुलहीपुर चौकी प्रभारी तरुण कुमार कश्यप का कहना है कि घटना सोमवार की सुबह की थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।