फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A mutilated body was found hanging from a tree in Katesar

Chandauli News: कटेसर में पेड़ से लटकता मिला क्षत-विक्षत शव

Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A mutilated body was found hanging from a tree in Katesar
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव में मंगलवार को देर शाम एक बबूल के पेड़ से युवक का क्षत-विक्षत शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। शव कटेसर स्थित बंधवा वीर बाबा मंदिर के समीप चरी के खेत में पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी तब हुई जब गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य लालू यादव के बेटे अभिषेक यादव पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर पहुंचे। शाम करीब 6 बजे उन्होंने बबूल के पेड़ से फंदे से लटकता एक क्षत-विक्षत शव देखा। उसके शरीर के निचले हिस्से को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन (बिना सिम) और एक चाबी बरामद की है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। अनुमान है कि युवक की मौत छह-सात दिन पहले हुई होगी। ग्रामीणों के अनुसार घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूर एक टोटो भी लावारिस हालत में मिला। जिसके तीनों पहिये और बैटरी गायब थे। पुलिस ने शव के साथ टोटो को भी कब्जे में ले लिया। टोटो जलीलपुर चौकी भेज दी गई। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed