फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A large number of expatriates are returning from private vehicles

निजी वाहनों से बड़ी संख्या में लौट रहे प्रवासी

Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
A large number of expatriates are returning from private vehicles
पीडीडीयू नगर। देश में कोराना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। महानगरों की स्थिति और भी दयनीय है। यहां रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है वहीं लाखों लोग संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना के कहर की वजह से महानगरों में रोजगार के लिए गए लोग बड़ी संख्या में अपने गांव लौट रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली से आने वाली ट्रेनें फुल रह रही हैं। वहीं लोग निजी वाहनों से भी घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर रोजाना हजारों प्रवासी ट्रेन से पहुंच रहे हैं। जंक्शन पर उतरने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। वहीं नगर से गुजरने वाली चार पहिया वाहनों में महाराष्ट्र और दिल्ली नंबर के वाहन काफी दिख रहे हैं। लोग महानगरों से अपने साधन से ही घर जा रहे हैं। वहीं गरीब तबका खुले पिकअप और मैजिक में परिवार के साथ घर का सफर तय कर रहा है। मुुंबई से अपने पत्नी और बच्चों के साथ जाने के लिए बिहार के रोहतास जिले के निवासी करीमन राम अपने पिकअप को ही साधन बना लिया। उनके साथ आसपास के दो परिवार और भी पिकअप पर सवार होकर गांव जा रहे हैं। करीमन ने बताया कि मुंबई में स्थिति काफी खराब है। हर समय यह मन में भय बना हुआ था। इसलिए हमलोगों ने निर्णय लिया कि घर ही चले जाएं कम से कम वहां कोरोना का इतना डर तो नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed