फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A fake ID was created in the name of SDM and a demand of Rs 25,000 was made

Chandauli News: एसडीएम के नाम से फेक आईडी बनाकर 25 हजार रुपये की हुई डिमांड

Fri, 11 Apr 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A fake ID was created in the name of SDM and a demand of Rs 25,000 was made
पीडीडीयू नगर। अधिकारियों के नाम की फेक आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगे जाने की शिकायत बढ़त जा रही है। जालसाजों द्वारा इस बार एसडीएम अविनाश कुमार के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उनके पहचान वाले लोगों से 25 हजार रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है। अविनाश कुमार ने उनके नाम से फेक आईडी बनाए जाने की जानकारी देते हुए जालसाजों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन

अविनाश पीडीडीयू नगर के एसडीएम के पद पर तैैनात हैं। वर्तमान में उनके पास नगर पालिका पीडीडीयू नगर के ईओ का प्रभार है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई। इसके साथ ही उनके नाम के आगे आईएएस लिखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी फेक आईडी से लोगों से 25 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस तरह रुपयों की डिमांड होने पर लोगों ने जब उनसे बात की तब सच्चाई सामने आई। इसके बाद उन्होंने अपनी ओरिजनल आईडी से लोगों को इस फेक आईडी के बारे में जानकारी देते हुए जालसाजों से सावधान रहने की अपील की। ज्ञात हो, इससे पहले जिले में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात रहे अनिरुद्ध सिंह के नाम से फेक आईडी बनाई गई थी। इस संबंध में सीओ आशुतोष का कहना है कि फेसबुक या अन्य किसी भी सोशल मीडिया के जरिये कोई रुपये की मांग करे तो उससे सावधान रहें। जालसाज ठगी के लिए नित नए पैंतरे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed