फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A car coming from the opposite direction hit an auto, three injured.

Chandauli News: विपरीत दिशा से आ रही कार ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

Thu, 10 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A car coming from the opposite direction hit an auto, three injured.
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत डांडी गांव के समीप बुधवार दोपहर कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक कार गलत दिशा से पीडीडीयू नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीडीडीयू नगर की तरफ से दो सवारियों को लेकर एक ऑटो पड़ाव की ओर आ रहा था। डांडी गांव के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो सवार दोनों महिलाएं और चालक घायल हो गए। घायलों की पहचान हीना (30) निवासी वाराणसी, डाली (25) निवासी बहादुरपुर और ऑटो चालक मासूम (35) निवासी हरहुआ के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और ऑटो को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया। मुगलसराय कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कार चालक और वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed