{"_id":"6b0c7ee972ee94e05f09ddb3","slug":"a-35-km-stretch-of-road-which-has-been-in-a-dilapidated-state-for-five-years-will-be-reconstructed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-158437-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पांच साल से जर्जर साढ़े तीन किमी सड़क बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पांच साल से जर्जर साढ़े तीन किमी सड़क बनेगी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सैयदराजा जमानिया से रामपुर मार्ग। संवाद
51 लाख से बनेगी सैयदराजा-जमानिया एनएच से रामपुर तक सड़क
10 गांवों के 12 हजार लोगों को मिलेगी राहत
पीडीडीयू नगर। बरहनी ब्लॉक में सैयदराजा-जमानिया एनएच से रामपुर जाने वाली सड़क का 51 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माण कराया जाएगा। साढ़े तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क पांच वर्षों से जर्जर है। ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा। सड़क बनने से करीब 10 गांवों के 12 हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
रखरखाव के अभाव में सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। आए दिन साइकिल और बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे थे। यह मार्ग बरहनी ब्लॉक के कई सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। भदखरी, महुंजी, रामपुर, लक्ष्मणपुर, मथुरापुर, परशुरामपुर, खुरहट, अरंगी, दरौली और पोखरा धनाइतपुर सहित आसपास के गांवों के लोग इसी रास्ते से बरहनी पहुंचते हैं। इस मार्ग से लोग पीएचसी, बीआरसी, मां मंशा देवी पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक आते-जाते हैं। इसके अलावा किसान खेतों तक पहुंचने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
ग्रामीण लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 51 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
पांच साल से गड्ढों में तब्दील है सड़क
साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क पांच वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नवनिर्माण के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी।
अस्पताल और स्कूल-कॉलेज तक पहुंचना होगा आसान
सड़क का इस्तेमाल केवल गांवों के बीच आवागमन के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने के लिए भी होता है। इसी रास्ते से विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज जाते हैं। मरीज बरहनी स्थित पीएचसी पहुंचते हैं। किसानों के लिए भी यह खेतों तक जाने का प्रमुख मार्ग है।
कोट
ग्रामीण काफी दिनों से सैयदराजा-जमानिया एनएच से रामपुर तक सड़क के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनवाने के लिए सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने भी पहल की थी। ग्रामीणों की मांग और विधायक की पहल के बाद सड़क के नवनिर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, चंदौली