फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A 13-member team from Vietnam arrived at the ancient Buddhist site in Ghuruhupur.

Chandauli News: घुरहूपुर के प्राचीन बौद्ध स्थल पहुंची वियतनाम की 13 सदस्यीय टीम

Tue, 29 Sep 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A 13-member team from Vietnam arrived at the ancient Buddhist site in Ghuruhupur.
इलिया के घुरहूपर में बुद्ध जी के प्रतिमा के समक्ष पूजा करते बौद्ध भिक्षु। स्रोत:-जागरूक पाठक
इलिया। चकिया तहसील क्षेत्र के घुरहूपुर स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल पर सोमवार को वियतनाम की 13 सदस्यीय टीम पहुंची। थिच मिंच क्यूंग के नेतृत्व में पहुंची टीम में चीन के तंग थी लाई व श्रीलंका के अशोक वंश समेत कई बौद्ध भिक्षु शामिल रहे।
विज्ञापन

विदेशी बौद्ध अनुयायियों ने स्थल पर मिले भगवान बुद्ध के पदचिह्नों और स्थापित बुद्ध प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। टीम के सदस्यों ने प्राचीन बौद्ध स्थल के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। इस दौरान यहां मौजूद ऐतिहासिक अवशेषों, शैल चित्रों और प्राचीन संरचनाओं के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। बौद्ध भिक्षुओं ने स्थल की प्राचीनता और यहां बौद्ध धर्म से जुड़े अवशेषों की मौजूदगी को धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थल भगवान बुद्ध के संदेश, बौद्ध परंपरा और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को समझने में भूमिका निभाते हैं। इस दौरान स्थानीय भिक्खु धम्म प्रकाश, चंदन धम्म, सेवक महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed