फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   काम ठप कर सड़क पर उतरे कर्मचारी

काम ठप कर सड़क पर उतरे कर्मचारी

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। सेंटर आफ ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन बुधवार को विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी सड़क पर उतर आए। हड़ताल से रोडवेज बस का संचालन और बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। साथ ही पूरे दिन धरना-प्रदर्शन और जुलूस का क्रम भी चलता रहा। संगठनों ने इस दौरान श्रम कानूनों का कड़ाई से पालने कराने और जनविरोधी निर्णयों को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

इसी क्रम में आशा कर्मचारी संघ, रसोइयां कर्मचारी संघ, विद्युत कर्मचारी संघ, टेलीफोन, जल निगम, आंगनबाड़ी और डाकघर सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया और कार्य से विरत रहे। इनके समर्थन में खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा, इंटक के कार्यकर्ता भी आगे आए। सदर ब्लाक परिसर से कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। इसके बाद ब्लाक परिसर में सभा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रम कानून का कड़ाई से पालन होना चाहिए। केंद्र सरकार कर्मचारियों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारी महंगाई से जूझ रहा है। अगर उनके हितों का ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने कहा कि रसोइयां, आशा, आंगनबाड़ी सहित अन्य कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही उनका मेहनताना भी बढ़ाया जाए। इस अवसर पर श्रीप्रसाद, अजय राय, जोखू सिद्दीकी, लालचंद सिंह, गुलाब चंद, दलसिंगार यादव, जित्तन मौर्या, मिठाई बिंद, फूल कुमारी, सुमन, सुभाष राव, अनीता सावित्री, प्रेमलता, विद्यावती, मुरलीधर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन रामप्यारे यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed