फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रामरूपदासपुर की प्रधान नंदिनी मौर्य के वित्तीय अधिकार पर जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली ने 10 फरवरी के आदेश के तहत रोक लगा दी है। वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामरूपदासपुर की ग्राम प्रधान नंदिनी मौर्य द्वारा ग्राम विकास के लिए आए धन के दुरुपयोग की ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिकायत की थी। 2011 में कराई गई जांच के बाद आरोप पुष्ट हुआ। जांच अधिकारी ने 20 अक्तूबर 2011 को ग्राम प्रधान पर ग्राम निधि प्रथम खाते से 74040.65 रुपये का गबन किए जाने का पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गबन की धनराशि का भुगतान आधे-आधे भाग का किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा वित्तीय दुरुपयोग पर धारा 95 (क) के तहत पंचायती राज में अधिकार बंद करने का शासनादेश है, परंतु जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिससे रामरूपदासपुर निवासी अजीत कुमार पांडेय ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 575/2013 वाद संख्या के तहत जिलाधिकारी को वादी बनाकर याचिका दायर किया। जिससे उच्च न्यायालय ने अपने 8 जनवरी 2013 के फैसले में ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed