{"_id":"58-87496","slug":"Chandauli-87496-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे के बयान पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंदे के बयान पर भड़के भाजपाई
Chandauli
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे के हिंदूवादी संगठनों के प्रति विवादस्पद बयान की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को नगर स्थित वीआईवी गेट पर कांग्रेस विरोधी नारेबाजी की और गृह मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष युवा नेता गोविंद केशरी ने कहा कि गृहमंत्री ने हिंदुओं के खिलाफ ऐसा विवादस्पद बयान देकर अपनी मानसिकता का परिचय दे दिया है। गृह मंत्री को अपने बयान को वापस लेकर हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिये। जिला महामंत्री बबलू यादव ने कहा कि हिंदुओं को आतंकवादी की संज्ञा देने वाले गृह मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन में आलोक सिंह, विकास सिंह, भानू तिवारी, रमेश जायसवाल, सतीश चौहान, गीतारानी जायसवाल, जैनेंद्रधर दुबे, भीम मोदी, राहुल जायसवाल, राहुल केशरी, शिव कुमार, सन्नी गुप्ता, आनंद, हरेराम, दीपू, सूरज, अमित केशरी, अतुल आदि उपस्थित रहे।
चकिया प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नगर मंडल तथा भाजपा दक्षिणी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नगर में जुलूस निकाला गया तथा भाजपा एवं आरएसएस को आतंकवाद का प्रशिक्षण शिविर बनाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का गांधी पार्क में पुतला फूंका गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उमाशंकर सिंह, अशोक द्विवेदी, संतोष कुमार जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धीना प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के जयपुर की चिंतन बैठक में गत रविवार को गृहमंत्री के हिन्दु आतंकवादी पैदा करने के बयान के विरोध में गुरुवार को धीना चौराहे पर केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान रमेश राय, श्रवण कुमार सिंह, परमानंद सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, अजीत राय, कामेश्वर राय, अविनाश बिंद, मोहन राय, राधेश्याम, राजेश राय, विरेन्द्र उपाध्याय, मुसाफिर उपाध्याय, रविन्द्र सिंह, राकेश पांडेय, विजय बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।