{"_id":"58-81546","slug":"Chandauli-81546-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों को दिया प्रशिक्षण
Chandauli
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। शिक्षा विभाग की ओर से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर सदर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों पर तैनात 79 शिक्षामित्रों को ट्रेनरों ने शिक्षा का पाठ पढ़ाया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को तमाम तरह की जानकारी ट्रेनरों ने दी।
इस अवसर पर धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने शिक्षामित्रों को विज्ञान की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्र किस तरह से कक्षा में बच्चों का मार्गदर्शन करें, जिससे वे बेहतर ढंग से ज्ञान अर्जित करते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकें। ट्रेनर अजय सिंह ने सामाजिक विषय के बारे में शिक्षामित्रों को जानकारी दीे। वहीं हिन्दी के शिक्षक सुभाष यादव ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षामित्रों संग अपने अनुभव को बांटा और अध्यापन की बारीकियों से रूबरू कराया। उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षामित्रों में काफी नाराजगी दिखी। उनका आरोप था कि शिक्षा विभाग के अधिकारी उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। प्रशिक्षण के नाम पर मात्र औपचारिकता की पूर्ति की जा रही है जो ठीक नहीं है। इस अवसर पर नंदलाल गिरी, श्रीराम द्विवेदी, संतोष सिंह, फैयाज अहमद, संतोष यादव, भगवान सिंह, अर्चना, रुचि, आभा, ज्योति, प्रेमलता, नीतू, बबिता, रहमान अली, पारस पाल आदि उपस्थित रहे।