Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हैंडपंप लगाए बगैर ही करा लिया भुगतान

हैंडपंप लगाए बगैर ही करा लिया भुगतान

Mon, 02 Jul 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 02 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शहाबगंज। विकास क्षेत्र शहाबगंज घोटालों का केंद्र बनता जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही मनरेगा में हुई भारी गड़बड़ी की जांच ने कई अधिकारियों की बली ले ली थी। उसका भूत शांत भी नहीं हुआ था कि एक नया मामला प्रकाश में आ गया। नए मामले में जलनिगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हैंडपंप लगाए बिना ही उसका भुगतान करा लिया गया।
विज्ञापन

हैंडपंप लगाने के लिए आए सामानों को भी बेच दिया गया। उक्त मामला जब जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के संज्ञान में आया तो पता चला कि इस तरह की गड़बड़ी नौ स्थानों पर की गई है। इस पर उन्होंने तत्काल नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा। उन्होंने सरकारी हैंडपंप लगाने में हुए लाखों रुपये के घोटालों की उच्चस्तरीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है। अमांव गांव के शिकायतकर्ता धर्मराज सिंह ने बताया कि उक्त सभी गड़बड़ी बसपा शासन काल में हुए, जिसके बारे में जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता जल निगम को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बता दें कि अमांव गांव में छोटू यादव के घर के पास, डूमरी में सुमन गुप्ता, सिंघरौल में बाबा जी कुटिया के पास, खखड़ा में प्रजापति बस्ती में, सुल्तानपुर में पारस राम के दरवाजे पर, बुढमांव गांव में बुद्धनमियां के दरवाजे पर, शहाबगंज में पुराने यूनियन बैंक के पास, नौडिहा में सुशील विकलांग के यहां, दी बनारस पब्लिक स्कूल अतायस्तगंज में हैंडपंप नहीं लगा, लेकिन भुगतान हो गया। इसकी जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए विभागीय अधिकारियों को लिखा। इस पर कुछ कार्यवाही हुई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed