फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को स्थानीय जिला चिकित्सालय के सभागार में हुई। इसमें जिले में स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान एडीएम ने समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभारियों के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई और हिदायत दी कि कार्यों में सुधार लाएं नहीं तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार ने कहा कि मानव स्वास्थ्य की रक्षा हेतु शासन स्तर से जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी चिकित्साधिकारियों की है। इसलिए वे अपने कार्यों के प्रति सचेष्ट व संवेदनशील रहें। इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए और उन्हें आवश्यकता अनुसार दवा उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी चौरसिया ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि हिदायत के बाद भी 25 फीसदी चिकित्सक लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने चिकित्साधिकारियों का आह्वान किया वे अपने कार्यों के प्रति सतर्क और वफादार रहें । कहा कि कार्य के प्रति लापरवाह और निष्क्रिय अधिकारियों के विरुद्ध जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचआर मौर्या ने नियमित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि चार महीने की अंतिम सप्ताह में टीकाकरण होगा। माइक्रो प्लान अभी से बना लें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसबी सिंह, ओपी त्रिपाठी, एके गुप्ता, एसके सिंह, डा. उमा शरण, डा. पीके चतुर्वेदी, डा. विकास प्रताप, डा.जीसी द्विवेदी, डा. धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed