फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छात्रवृत्ति के लिए लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

छात्रवृत्ति के लिए लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज चंदौली पालीटेक्निक के सैकड़ों छात्रों ने शुक्रवार को मुख्यालय पर जमकर बवाल काटा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय पर तोड़फोड़ की और कलेक्ट्रेट के सामने नेशनल हाईवे को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को हाईवे से खदेड़ा। अंत में एसडीएम सदर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि शनिवार को डीएम समाज कल्याण, पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर समस्या का हल निकालेंगे। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए कई दफा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का चक्कर काट चुके चंदौली पालीटेक्निक प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष के लगभग पांच सौ छात्र शुक्रवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे कार्यालय पहुंच गए। यहां छात्रों ने कुर्सी-मेज पटककर तोड़ दी। खिड़की पर लगे शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए । नाराज छात्रों ने कार्यालय की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों के तेवर देख जहां कार्यालय केे कर्मचारी पूरी तरह से सहमे रहे, वहीं कुछ देर बाद पहुंची कोतवाली पुलिस भी मूकदर्शक रही। इस दौरान छात्रों ने शासन और प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र जुलूस के रूप में सीेधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार पर तैनात होमगार्ड के जवानों को धक्का देते हुए डीएम के दफ्तर तक पहुंच गए। यहां डीएम नहीं मिले तो छात्रों ने सीधे नेशनल हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। इस बीच सीओ सदर राजेश तिवारी ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को हाईवे से हटाया। इधर एसडीएम सदर गिरीश कुमार ने छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट........................
छात्रों ने पुलिस को घंटाें छकाया
चंदौली। छात्रवृत्ति के लिए बवाल कर रहे छात्रों ने पुलिस प्रशासन को लगभग दो घंटे तक जमकर छाकाया। छात्र कभी हाईवे जाम कर रहे थे तो कभी सर्विस रोड पर वाहनों को रोक दे रहे थे। छात्रों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कई दफा झड़प भी हुई। कुछ छात्रों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके।

इनसेट............
कई दफा प्रदर्शन के बाद भी हल नहीं
चंदौली। छात्रवृत्ति के लिए पालीटेक्निक के छात्रों ने पहले भी कई दफा प्रदर्शन किया था। एक पखवारा पूर्व भी छात्र जुलूस निकालकर विकास भवन पहुंच डीएम से मिले थे। लेकिन इसके बावजूद भी कोई नतीजा नहीं निकालने से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। पालीटेक्निक ही नहीं बीएड और बीटीसी के छात्र भी कई दफा प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed