फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंडित जी के विकास कार्यों पर चर्चा

पंडित जी के विकास कार्यों पर चर्चा

Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। जिले के विकास पुरुष कमलापति त्रिपाठी की 109 वीं जयंती बुधवार को मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान सदर तहसील परिसर स्थित पार्क में समारोह आयोजित कर पंडित जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके मुख्य अतिथि बद्री बाबा रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर के लिए पंडित जी ने हमेशा संघर्ष किया। वे हमेशा किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ करते थे। साथ ही हमेशा लोगोें की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। डा. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि समस्याओं से लड़ना और उसे हल कराना हम लोगों ने पंडित जी से सीखा है। मानव सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान श्रीराम यादव और जवाहिर यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इसके पूर्व कांग्रेसियों और पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के सदस्यों ने पार्क में स्थापित पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं सेवा संस्थान के सदस्यों ने पत्रकार आनंद सिंह सहित अन्य को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीश बिंद, मधुराय, शोभा श्रीवास्तव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, शशिकांत मिश्रा, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गुलाब राय संचालन शशिनाथ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
कांग्रेस ने भी किया याद
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि पंडित जी ने हमेशा कांग्रेस के हित के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को हम भुला नहीं सकते। इस मौके पर शमीम अहमद मिल्की, रामलाल, नूर मोहम्मद, पंकज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन इम्तियाज आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed