फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मुकदमे की नोटिस से किसानों में उबाल

मुकदमे की नोटिस से किसानों में उबाल

Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चकिया। गत सितंबर में चंद्रावती नाले पर निर्मित डैम को तोड़े जाने के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों की पेशी के लिये सिविल जज जूनियन डिविजन से नोटिस आने के बाद उत्तेजित किसानों ने सरकार व प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है तथा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को मुकदमे की नोटिस के बाद किसान यूनियन की बैठक सुखदेवपुर कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुये यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि चैकडैम के निर्माण से सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई पर संकटों की बादल खड़े हो गये थे। जिसके विरोध में किसानों ने आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान चक्काजाम की कोशिश पर लाठी चार्ज किया गया तथा उन पर मुकदमा कायम कर दिया गया। 18 सितंबर को एडीएम की उपस्थिति में किसानों तथा प्रशासन के बीच समझौता हुआ। जिसके तहत चेकडैम तोड़े जाने तथा किसानों के ऊपर से मुकदमा लेने का आश्वासन दिया गया था लेकिन न तो चेकडैम ही मानक के अनुसार तोड़ा गया और ना ही मुकदमा वापस हुआ जो किसानों के साथ धोखा है। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सजाउद्दीन, दिनेश भारती प्रधान, बाबूलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हरिद्वार तिवारी ने तथा संचालन जमालुद्दीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed