{"_id":"5cd478f7bdec220766495150","slug":"91557428471-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान करने के लिए गुरुवार को नवीन कृषि मंडी में पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया गया। इस दौरान 1788 में से190 मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर के जरिए मतदान किया।
नवीन मंडी में गुरुवार को प्रशिक्षण स्थल पर पोस्टल बैलेट से वोट देने के लिए विधानसभावार अलग-अलग बूथ बनाए गए थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रारुप 12 भरकर जमा कराने के बाद कार्मिकों को मत पत्र प्रदान किया गया। लेकिन मात्र 190 कार्मिकों ने ही बैलेट पेपर के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सकलडीहा विधानसभा के सर्वाधिक 103, सैयदराजा के 75, चकिया विधानसभा के सात कार्मिकों ने मतदान किया। जबकि मुगलसराय विधानसभा के सबसे कम मात्र
पांच मतदान कार्मिकों ने ही वोट दिया। बंदोबस्त
अधिकारी चकबंदी व प्रभारी पोस्टल व बैलेट पेपर रविंद्र कुमार सिंह की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं सामान्य प्रेक्षक एसके मीना, जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल, सदर एसडीएम अभिषेक गोयल व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने भी प्रशिक्षण व मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।