{"_id":"5bba5c01867a55686165559b","slug":"91538939905-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश जिलाध्यक्ष व बाबूलाल बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश जिलाध्यक्ष व बाबूलाल बने महामंत्री
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड सभागार में रविवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें कमलेश सिंह यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष और बाबूलाल को जिला महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी नित्यानंद सिंह और चुनाव पर्वेक्षक आलोक पांडेय एडीओ आईएसबी की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री पद के अलावा अन्य सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुुने गए। चयनित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा व कोषाध्यक्ष अस्थामा भी शामिल रहे। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, दुर्गेश सिंह, हवलदार यादव, अनिल सिंह, महेंद्र कुमार, विनय, इंद्र, शिवबली प्रसाद, आशीष साहनी, राजेंद्र प्रसाद, सुकरू मौजूद रहे। (ब्यूरो)