फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 09 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के पालपुर गांव के पास राइट कर्मनाशा नहर में शनिवार की सुबह मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने नहर में जाल डालकर मगरमच्छ की तलाश की पर सफलता नहीं मिली।

लतीफ शाह बीयर से निकली राइट कर्मनाशा नहर गांधीनगर से होते हुए पालपुर गांव के पास से गुजरती है। इस समय बांध में पानी भर जाने के कारण बीयर में भी मगरमच्छ बहकर चले आए हैं। पानी कम होने के बाद अब वे दिखाई पड़ने लगे हैं। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने पानी में तैरता एक मगरमच्छ देखा। इसकी सूचना फैलते ही भारी संख्या में अन्य ग्रामीण भी नहर के किनारे जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चकिया रेंजर को दी। सूचना पाकर वन कर्मियों की टीम जाल लेकर गांव में पहुंची। जाल डालकर कर वन कर्मियों ने मगरमच्छ की काफी खोजबीन की लेकिन मगरमच्छ उनकी पकड़ से बाहर रहा। कुछ दिन पूर्व सिकंदरपुर में मगरमच्छ द्वारा एक युवक को मार दिए जाने की घटना से ग्रामीणों में दहशत बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed