{"_id":"5afc85e34f1c1beb408b5d08","slug":"91526498787-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान पांच ट्रेनों के पेंट्रीकार में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान पांच ट्रेनों के पेंट्रीकार में मिली गंदगी
Updated Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेल अधिकारियों ने पांच ट्रेनों के पेट्रीकार का औचक निरीक्षण किया। पेंट्रीकारों में मानक के अनुरूप साफ सफाई नहीं पाए जाने पर रेल अधिकारी ने जुर्माने की कार्रवाई की। इस दौरान पांचों ट्रेनों के पेंट्रीकार पर कुल तीस हजार पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया गया।
ट्रेनों में लगे पेंट्रीकार मैनेजरों द्वारा यात्रियों से मूल्य से अधिक रुपये वसूले जाने व खाने की गुणवत्ता एवं साफ सफाई नहीं होने की आए दिन शिकायतें मिल रही है। इस पर मुगलसराय स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला बुधवार को मुगलसराय से गुजरने वाली ट्रेनों के औचक निरीक्षण के लिए टीम के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की। इस दौरान गंदगी पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकारी अप श्रमजीवी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार पर ओवर चार्जिंग और गंदगी पर पांच हजार रुपये, अप ब्रह्मपुत्र मेल के पेंट्रीकार में गंदगी पर पांच हजार रुपये, अप सियालदह एक्सप्रेस के पेंट्रीकार पर 55 हजार रुपये, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस से दस हजार रुपये का जुर्माना किया। इस संबंध में स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने बताया कि जल्द ही दो रेलकर्मियों की ड्यूटी स्टेशन पर लगाई जाएगी जो यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों से खाने की गुणवत्ता को लेकर सुझाव लेंगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।