फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सभी वार्ड सभासदों को 15-15 लाख रुपये आवंटन की स्वीकृति

सभी वार्ड सभासदों को 15-15 लाख रुपये आवंटन की स्वीकृति

Sun, 07 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सभी वार्ड सभासदों को 15-15 लाख रुपये आवंटन की स्वीकृति

विज्ञापन
मुगलसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) नगर पालिका परिषद के चुनाव के बाद शनिवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। एक दूसरे से औपचारिक परिचय के बाद नगर के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में नगरीय अवस्थापना विकास निधि से पालिका के सभी 25 सभासदों को वार्डों में मार्ग, नाली निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपये आवंटन की स्वीकृति दी गई। इस दौरान सभासदों ने स्वकर के मुद्दे को भी उठाया। इस पर विधिक राय के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पालिका के चुनाव में नगर के 25 सभासदों में 15 सभासद पहली बार चुनकर आए हैं। ऐसे में इनमें पहली बैठक को लेकर सभासदों में विशेष उत्साह की स्थिति रही। वहीं अध्यक्ष संतोष खरवार भी बोर्ड की बैठक को लेकर उत्साहित रहे। बैठक की शुरुआत में सभी ने एक दूसरे से औपचारिक मुलाकात हुई। इसके बाद दिन में 11 बजे अध्यक्ष संतोष खरवार की अध्यक्षता में बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। पहले प्रस्ताव में सभी सभासदों की मांग पर विकास निधि से 15 -15 लाख रुपये आवंटन की स्वीकृति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों के लिए अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष द्वारा निविदा के एिल स्वीकृति बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कराया जाएगा। इस दौरान कुछ सभासदों ने स्वकर मुद्दे को उठाया। इस पर विधिक राय लेने के बाद चर्चा का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद रीना देवी, सिकंदर, रवि सोनकर, मनीषा, विनय, माया देवी, शीला, वकार जाहिद, संतरा, रेखा देवी, पिंकी, नायाब अहमद रिंकू, मुर्शिदा, अशोक कुमार जायसवाल, निधि तिवारी, सरिता पटेल, आरती यादव, प्रियंका तिवारी, मोहम्मद ईसा खां, बृजेश गुप्ता, राजेश कुमार जायसवाल आदि रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed