{"_id":"5a381a674f1c1bc5758b9ea0","slug":"91513626215-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता-स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता-स्वामी प्रसाद
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। कुशवाहा जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में सोमवार को भतीजा गांव के खेल मैदान में आयोजित शहीद दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1961 में गोवा मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए बेचन सिंह मौर्य को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। शहादत पर क्षेत्रवासियों सहित पूरे भारत के लोगों को गौरवांवित महसूस करना चाहिए। इसके पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य ने शहीद बेचन सिंह मौर्य व चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत के वीर सपूत ने अपने बलिदान से क्षेत्र सहित वाराणसी जनपद का नाम रोशन किया। वीर सपूतों के बलिदान का नतीजा है कि भारत गुलामी से आजाद हुआ।
कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है यह सदैव से वीरों की धरती रही है जिन्हें चंद्रगुप्त मौर्य अशोक तथा भगवान बुद्ध जैसे लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास इस बात का गवाही देता है कि भारत देश आज धर्म जाति ऊंच नीच में बटने की वजह से यहाँ विदेशी आए जिससे हम हजारों साल की त्रासदी झेलने को मजबूर हुए जिन्हें ऐसे ही महान विभूतियों ने अपना योगदान देकर इस त्रासदी से छुटकारा दिलाया। जिससे फिर देश सोने की चिड़िया बन सकेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया की जाति पाति ऊंच नीच की भावना व आपसी मतभेद की भावना से ऊपर उठ कर कार्य करें। उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी सराहना की। कहा कि जो संस्कृति विलुप्त होती जा रही है, उसे बच्चों ने प्रस्तुत कर उजागर करने का प्रयास किया है जो सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके पूर्व समिति के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश मौर्य ने मुख्यअतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी व स्वागत गान प्रस्तुत कर लोगों का मनमोहा। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, छबीनाथ मौर्य, विजयी प्रसाद, मौर्य राजा, राम मौर्य, शिव कुमार मौर्य, जैन सिंह, आनंद मौर्या, डॉक्टर राम सिंह मौर्या, प्रमोद कुशवाहा, कैप्टन एस एन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता फेकन प्रसाद मौर्य व संचालन जितेंद्र प्रसाद मौर्य ने किया।