{"_id":"59e507854f1c1b9e678b62d6","slug":"91508181893-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ार्वजनिक पोखरी को कराया अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ार्वजनिक पोखरी को कराया अतिक्रमण मुक्त
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के प्रसहटा गांव में सार्वजनिक पोखरी पर हुए अतिक्रमण को सोमवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी द्वारा मुक्त कर दिया गया। उक्त पोखरी में गांव का गंदे पानी और नाली की निकासी होती है। जिस पर गांव का ही एक व्यक्ति मिट्टी पाटकर कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से तहसील में प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी।
उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के बेदखली के आदेश पर स्थानीय पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था में उक्त तालाब को जेसीबी द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही अतिक्रमणकारी पर 29600 रुपया का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान गांव में काफी गहमा गहमी बनी रही। इस दौरान राजस्व विभाग से प्रभारी कानूनगो सत्य प्रकाश पांडेय, रामबिलास, बृजेश यादव, विजय कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।