फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वैश्य समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया

वैश्य समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया

Wed, 27 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
वैश्य समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया
सैयदराजा। वैश्य समाज की बैठक नगर के स्टेशन रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में हुई। इसमें समाज के विधानसभा एवम नगर इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई और समाज के लोगों से एकजुट होकर विकास करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वर जायवाल ने मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीपक प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि आज वर्तमान समय मे वैश्यों की आबादी लगभग 20 प्रतिशत है। यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है लेकिन आपसी मतभेद के कारण अभी तक सम्पूर्ण वैश्य समाज एकजुट नही हो पाया है। इसके कारण आज भी इनका शोषण बदस्तूर जारी है। आगे कहा कि इस समस्या के लिए वैश्यों को आपसी मतभेद भूल कर एक मंच पर आकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। वैश्य समाज को अपने बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही क्यो की शिक्षा से ही व्यक्ति जा सर्वांगीण विकास संभव है। इस दौरान अजय कुमार वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सूरज कुमार जायसवाल महामंत्री, भगवानदास नगर अध्यक्ष और मनोज गुप्ता महामंत्री मनोनीत हुए। इस मौके पर शयम नारायण साहू, गोविन्द केशरी, शंकर प्रसाद , वीरेन्द्र जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, सच्चिदानंद अग्रहरि, आनन्द विहारी, दीपक अग्रहरि, गोरखनाथ, विकानु सह, बैजनाथ, कंचन वर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण प्रसाद ने और संचालन हरिश्चन्द्र अग्रहरि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed