फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   84 new transformers installed in the district, capacity increased by 488

Chandauli News: जिले में लगाए गए 84 नए ट्रांसफाॅर्मर, 488 की क्षमता में हुई वृद्धि

Wed, 04 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
84 new transformers installed in the district, capacity increased by 488
पीडीडीयू नगर। गर्मी में लोगों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की कवायद बीते फरवरी महीने से ही चल रही हे। इस बीच 84 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं और 488 की क्षमता में वृद्धि की गई है। इसके अलावा तैयार की गई नई सूची में 47 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने हैं। इसमें से 27 नए ट्रासफॉर्मर लगाए भी जा चुके हैं। बाकी ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, 107 और ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जानी है। इसमें से 70 की क्षमता वृद्धि भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जिले में जर्जर तार व खंभे बदलने के साथ ही नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा रहे हैं। विद्युत भार के अनुसार पहले से लगे ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में नए स्थानों पर विभिन्न भार क्षमता के 47 ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। अब तक 27 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा चुके हैं और 20 स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के 107 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि भी की जा रही है। अब तक 70 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि कर दी गई है। इन ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता 25 से 400 केवीए की होगी। जिले में विद्युत निगम के तीन डिवीजन हैं। इनमें चंदौली डिवीजन से जुड़े विभिन्न स्थानों पर 11, मुगलसराय डिवीजन से जुड़े स्थानों पर 20 और सकलडीहा डिवीजन से जुड़े 16 स्थानों पर कुल 47 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने हैं। वहीं योजना के तहत 10 व 16 केवीए की जगह 25 केवीए, 25 केवीए की जगह 63 और 63 केवीए की जगह 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राम बाबू का कहना है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के निर्देश पर जिले में नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और पुराने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि का काम लगातार चल रहा है। कई जगह नए ट्रांसफॉर्मर लगा दिए गए हैं और बाकी स्थानों पर इसकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed