{"_id":"5c9530e8bdec22146f514f8b","slug":"81553281256-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष और उल्लास संग मनाई होली, एक दूसरे पर बरसाए प्रेम के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष और उल्लास संग मनाई होली, एक दूसरे पर बरसाए प्रेम के रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। रंगों का पर्व रंगोत्सव होली गुरुवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया तो दोपहर बाद अबीर-गुलाल लगाया और एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। ग्रामीण इलाकों में ढोल, झाल, मजीरा लेकर फाग गाते हुए युवाओं की टोली निकली और एक दूसरे के घरों में पहुंच कर होली मिलन किया। गांव-गांव में होली गीतों और डीजे की धुन पर युवाओं ने खूब ठुमके लगाए। नगरीय इलाकों में जगह जगह होली मिलन समारोह आयोजित हुए। होली खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। होली के लिए विशेष पकवान तैयार करने के बाद एक दूसरे के घर पहुंच कर होली खेली। होली खेल कर सभी एक रंग में नजर और इसमें ऊंच नीच, अमीर गरीब, जाति के बंधन मिट गए। होली पर चुनावी रंग भी चढ़ा नजर आया। होली मिलन का नेताओं ने जनसंपर्क के रूप में खूब फायदा उठाया।
बुधवार की रात होलिका दहन के साथ ही होली की शुुरूआत हो गई। रात में ही लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाना शुरू कर दिए और होलिका दहन के दौरान फाग गीत गाए।
गुरुवार की सुबह ही लोग रंग लेकर निकल पड़े। होली को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। सबसे पहले होलिका की राख को शरीर पर लगाया। इसके बाद एक दूसरे को रंगों से भिगोने की शुरूआत की। युवाओं ने चेहरे पर पहले से ही पेंट पोत लिया ताकि रंगों का असर न हो, वहीं कुछ युवाओं ने पूरे शरीर में तेल लगा लिया और होली खेलने मैदान में उतरे। तरह तरह के मुखौटे, टोपी पहन कर युवा अलग ही रंग में नजर आए। कहीं गुब्बारे में रंग भरकर एक दूसरे पर फेंकी तो कहीं पिचकारी की धार से रंगों की बौछार की। कई युवाओं ने रंगों की पुड़िया हाथों पर मल कर दूसरे का चेहरा रंगीन बनाया। वहीं जगह जगह कूर्ता फाड़ होली की भी धूम रही। ग्रामीण, कस्बा और शहरी इलाकों मे युवाओ, बुजुर्गों की टोली इस गली से उस गली घूम कर एक दूसरे को रंग लगाते। वहीं ग्रामीण इलाकों में होलियारों की टीम ढोल, मजिरा, झांझ के साथ जुलूस निकाला और होली गीत गाए। दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थमा और स्नान के बाद नए कपड़े पहन कर अबीर लेकर निकल पड़े और एक दूसरे के घर पहुंच कर होली मिलन किया और लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। चकिया और शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चकिया नगर के साथा सिकंदरपुर, शिकारगंज, उतरौत, सैदुपुर, मूसाखांड आदि वनांचल क्षेत्रों में लोगों ने गुरुवार की सुबह एक दूसरे पर रंगों की बौछार की। आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से प्रशासन भी सख्त रहा।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम ने विभागीय कर्मियों संग खेली होली
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने होली के दूसरे दिन शुक्रवार को डीआरएम आफिस और रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर विभागीय कर्मियों को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। रूपेश कुमार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेशन आफिस, पार्सल कार्यालय, टीटीई रूम में पहुंच कर कर्मियों अधिकारियों को अबीर लगाकर होली की शुभकमानाएं दी। इसके बाद वे डीआरएम आफिस में कंट्रोल में पहुंचकर कर्मियों को अबीर गुलाल लगाया। अपने बीच होली खेलने पहुंचे अधिकारी को देख कर्मी गदगद नजर आए।
पूर्व विधायक को होली खेलने से रोका
कमालपुर। होली पर सैयदराजा केे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू खुली गाड़ी में पूरे जनपद में घूम घूम कर होली खेली। वहीं सकलडीहा में पहुंचने पर कोतवाल ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए पूर्व विधायक को होली खेलने से रोक दिया। पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। होली खेलने से रोकने पर उनके समर्थकों में नाराजगी है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा नेता गाड़ियों के काफिले में घूम रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं कहा जा रहा है। जबकि मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है।