फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रिंग रोड के लिए फिर से हुंकार भरने की तैयारी

रिंग रोड के लिए फिर से हुंकार भरने की तैयारी

Mon, 05 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड के लिए फिर से हुंकार भरने की तैयारी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रस्तावित रिंग रोड से प्रभावित किसानों की बैठक रेवसा गांव के प्रधान के आवास पर हुई। इसमें रिंग रोड में कम मुआवजा मिलने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर मुआवजा के लिए आंदोलन करने की योजना बनाई गई।
बैठक में डॉ. स्वामीनाथ यादव ने कहा कि किसानों के हितैषी कहे जाने वाली सरकार में भी किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। देश में कहीं पानी के लिए तो कहीं खाद के लिए, तो कहीं मुआवजा के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी अमला किसानों के हित की बात करने के बजाए किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। इसके लिए हम किसानों को संगठित होकर आंदोलन की धार तेज करने का काम करना होगा। इसी के तहत 18 नवंबर को रेवसा से साइकिल रैली निकालकर प्रभावित गांवों का भ्रमण कर किसानों को जगाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर विक्की प्रधान, चंद्रशेखर सिंह, अंबिका तिवारी, उमाशंकर, सुरेंद्र यादव, निरंजन यादव, संतोष यादव, हरी गोंड, घरभरन राम, राजा राम, मनोज, गंगाराम, फुलचंद्र, सुफेर गोंड, संजय, गुड्डू ,राजेंद्र राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed