फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बुद्ध के सिद्धांतों से ही आएगी शांति

बुद्ध के सिद्धांतों से ही आएगी शांति

Sat, 03 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध के सिद्धांतों से ही आएगी शांति
इलिया। भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर चलकर ही देश और दुनियां में शांति हो सकती है। बुद्ध ने मानवता का संदेश दिया है। मानवता को बनाए रखने के लिए बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना होगा। करुणा, दया, सील, विनम्रता का भाव पैदा करना होगा। तभी भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिल पाएगा। ये बातें घुरहूपुर में आयोजित बौद्ध महोत्सव में शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पूरे दुनिया में अशांति फैली हुई है। चारों तरफ आतंकवाद का बोलबाला है। ऐसे समय में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। श्रीलंका से आए धर्म गुरु भंते अशोक वंश ने कहा कि साधना से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। ज्ञानी संयम रखता है। भगवान बुद्ध ने संसार में दुख को देखकर सुख की चेष्टा छोड़कर साधना का मार्ग अपनाया। अपने साधना के बल पर ज्ञान की प्राप्ति की। कहा कि मनुष्य अगर उनके आष्टांगिक मार्ग को अपना ले, तो समाज में लूट-हत्या का विचार, झूठ, व्यर्थ, कठोर वचन समाप्त हो जाएगा और जीवन शांति मय हो जाएगा। सम्राट अशोक बुद्ध के संदेश को पूरे विश्व में प्रसारित कर महान सम्राट कहलाए। इसके पूर्व लोगों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाबू सिंह कुशवाहा, डॉ. गीता शुक्ला, सोहन चौहान, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र सिंह को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। गांव के ही मोतीलाल राजभर ने संस्था को दो विस्वा भूमि दान में दी। इस अवसर पर शिवशंकर मौर्य, श्रवण कुमार मौर्य, डॉ. सविता मौर्य, रामाशंकर राय, महेंद्र राजभर, मुन्ना राजभर, चंदन राय, ओम प्रकाश रहे। अध्यक्षता रजनीश मोर्या ने और संचालन वशिष्ठ मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed