{"_id":"5b957290867a557ea40c7e54","slug":"81536520848-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हो रहा है साधन सहकारी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हो रहा है साधन सहकारी समिति
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया साधन सहकारी समितियों का भवन जर्जर हो गये हैं। जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों में खाद और बीज को सुरक्षित रखना कठिन हो गया है। इससे कर्मचारी और किसान सभी परेशान हैं।
किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए हर न्याय पंचायतों में चार दशक पूर्व साधन सहकारी समितियों के भवनों का निर्माण कराया गया था। रख-रखाव न होने से वर्तमान में भवन जर्जर हो गए हैं। बरसात में तो छत से पानी टपकने के कारण सचिव और अन्य कर्मचारियों को काफी दुर्दशा झेलनी पड़ती है। सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था नहीं होने से समय से पूर्व मिल रहे खाद की उठान करने से भी समितियों के सचिव कतराते हैं। इससे किसानों को समस्या झेलनी पड़ती है। कम्हरिया में बने साधन सहकारी समिति के भवन की दीवारें टूटकर गिर गई हैं। यही हाल अदसड़ , चिरईगांव असना आदि के भवनों का भी है। कम्हरिया में बना भवन तो पूरी तरह से ध्वस्त होने के कगार पर है। क्षेत्र के अनिल सिंह झुन्ना , देवेन्द्र राय , रमेश राय , मनोज सिंह चन्देल , ओमप्रकाश सिंह , बृजेश सिंह , महेंद्र यादव आदि ने किसानों के हित में साधन सहकारी समिति के भवन का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष शिवमूरत सिंह ने बताया कि भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद काफी दिनों से खाद किराए के मकान में रखी जा रही है । इस समस्या से जनपद के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । देखना है कि समिति के काया कल्प कब होता है ।