{"_id":"5b8c37a742c792466c101d8b","slug":"81535915943-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सहायक अध्यापक के लिए 293 की हुई काउंसिंलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सहायक अध्यापक के लिए 293 की हुई काउंसिंलिंग
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों के लिए कस्बा स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय परिसर में चल रहे काउंसिलिंग के दूसरे दिन आठ काउंटरों पर 293 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। इससे दिन भर गहमागहमी रही।
जिले में रिक्त 1520 सहायक अध्यापक पदों के सापेक्ष 1227 अभ्यर्थियों के नियुक्ति के लिए तीन दिवसीय काउंसिलिंग शनिवार से शुरू है। पहले दिन 908 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई थी। वहीं दूसरे दिन सुबह से ही डायट पर काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। काउंसिलिंग के लिए दूसरे दिन भी आठ काउंटर बनाए गए। दिन भर चले काउंसिलिंग प्रक्रिया में कुल 293 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। इस संबंध में डायट प्राचार्य डॉ. संगीता चौधरी और बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे दिन काउंसिलिंग के दौरान हर अभ्यर्थियों का आसानी से आवेदन लिया गया। जिनकी काउंसिलिंग नहीं हुई है, उनकी काउंसिलिंग शासन के निर्देश पर फिर से की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम राम संजीवन मौर्य, बीईओ केके सिंह, राकेश सिंह, विजय प्रकाश यादव, धर्मेन्द्र मौर्य, प्रकाश यादव, उपेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई थी। दिन भर डायट और आस पास के इलाकों में गहमा गहमी की स्थिति रही।