{"_id":"5a3d60604f1c1bee6a8b56d9","slug":"81513971808-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण पखवारा पर उदानीनता की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण पखवारा पर उदानीनता की मार
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
स्टाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कुपोषण में कमी लाने के लिए सरकार की ओर से संचालित अति महत्वपूर्ण पोषण पखवारा विभागीय उदासीनता का भेट चढ़ता नजर आ रहा है। प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों तक इसकी जानकारी नहीं पहुंच पा रही है। खासकर योजना के अंतर्गत लगाई जा रही प्रदर्शनी में महज बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को विकास भवन में लगी प्रदर्शनी भी लोगों के नहीं पहुंचने से फींकी रही।
सरकार ने दिसंबर के अंत तक कुपोषण की दर में दो प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन विभागीय अधिकारी शासन की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। योजना को लेकर बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों में उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। विभाग द्वारा इस समय पोषण पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक सप्ताह तक प्रदर्शनी लगाई जानी है। विभाग की ओर से प्रदर्शनी कहा लगाई जा रही है लोगों को इसकी कोई सूचना नहीं है। यही कारण है कि प्रदर्शनी में आम लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। विकास भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शनी में भी मात्र विभाग के कर्मचारी और आंगनबाड़ी ही नजर आईं।