{"_id":"5a3c0eea4f1c1b8b688b9fac","slug":"81513885418-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबरी संकल्प अभियान की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबरी संकल्प अभियान की दी जानकारी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। शबरी संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन सभागार में कुपोषण की रोकथाम के लिए विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें सदर, बरहनी, धानापुर और चहनियां विकास खंड के विभागीय प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में सामंजस्य स्थापित करते हुए कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रयास किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एसके राय ने बताया कि प्रथम चरण में कुपोषण की व्यापकता के आधार पर 39 जनपदों में शबरी कार्ययोजना लागू की गई है। अभियान के तहत शून्य से तीन वर्ष की आयु के बच्चों में कुपोषण की दर में दिसंबर तक दो प्रतिशत की कमी लाना है। बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपदीय अधिकारियों द्वारा दो-दो गांवों को गोद लेकर उन गांवों को छह माह के भीतर कुपोषणमुक्त बनाया जाना है। बताया कि इस अभियान में एक तरफ जहां लाभार्थियों को मिलने वाली सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी वहीं दूसरी तरफ विभाग के आधारभूत ढांचे और अनुश्रवण व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान तहत मासिक जिला पोषण समिति की बैठक, कुपोषण मुक्त गांव, सामुदायिक पोषण संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास और खाद्य विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।