{"_id":"59763d4e4f1c1b3a088b47a6","slug":"81500921166-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने भी नही झेल सकी नव निर्मीत सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने भी नही झेल सकी नव निर्मीत सड़क
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज (चंदौली)। क्षेत्र के लठियां से मझगांवा के बीच निर्मित पांच किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण मानकों में किए गए भ्रष्टाचार के कारण एक महीने के अंदर ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोष व्याप्त है।
ग्रामीणो के अनुसार पूर्व में पांच किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग पर कट स्टोन बिछाया गया था। जिसे बाद में हटाकर सड़क बनाने का काम जून माह में आरंभ हुआ। आनन फानन में सड़क निर्माण के मानकों का उलंघन करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की शह पर ठेकेदार ने सड़क का निर्माण करा दिया। जुलाई माह में बरसात होते ही सड़क जगह जगह धस गई और उसमें दरारे पड़ गई। जिससे ग्रामीणों में विभाग के रवैया को लेकर भारी आक्रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क की तत्काल मरम्मत नही की गई तो सड़क पर चलना दुश्वार हो जाएगा। इस मार्ग से हिनौती दक्षिणी, मगन दिवाना, भगड़ा, मुबारकपुर, मिल्कीचक सहित कई गांव के लोग आते जाते है। जिससे यह क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। मार्ग ध्वस्त होने से ग्रामीणों के सामने आवागमन करने की नई मुसीबत खड़ी हो गई है। लठिया गांव के निवासी सुशील यादव, रामू यादव, दुलारे, लालबरत, रामधनी, रामआसरे, शीतला यादव, राजकुमार यादव, चेतनारायण, संतलाल, सजीले, लल्ली शाह, रमजान, भगड़ा गांव के राजदेव, अशोक, बिजयी, जंगली, इम्तियाज आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर अभियंताओं एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन