{"_id":"669eed0f5d512d4944065af7","slug":"75-thousand-devotees-performed-jalabhishek-on-the-first-monday-of-sawan-chandauli-news-c-189-1-svns1012-117798-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सावन के पहले सोमवार को 75 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सावन के पहले सोमवार को 75 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। जिले के 22 प्रमुख शिवालयों में 75 हजार से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन के साथ भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा से बाबा का शृंगार किया। सड़कों से लेकर मंदिरों तक बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सावन में शिव की अराधना का विशेष महत्व है। इस वर्ष सावन की शुरूआत ही सोमवार से हुई है। ऐसे में पहले सोमवार को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखा। भोर से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लग गई थीं। कांवड़ियों के जत्थे हर-हर, बम-बम का जयघोष करते जलाभिषेक करने पहुंचते रहे। व्रती महिलाएं भी मंदिरों में पूजन करने के लिए पहुंची। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, जीटी रोड पर शिव मंदिर, लाठ नंबर दो, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुज, नई बस्ती, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर के साथ ही रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी स्थित शिवालयों में देर शाम तक भीड़ लगी रही। शाम को भगवान शिव का विशेष शृंगार आरती की गई।
काशी विश्वनाथ धाम से संबद्ध बरठी स्थित कालेश्वरनाथ धाम में 30 हजार से ज्यादा भक्तों के साथ कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। भाेर से ही कांवड़ियों की कतारें लग गई थीं। गर्भगृह का द्वार खुलते ही हर हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय यादव, लेखपाल रंजना सिंह आदि मौजूद थीं।
शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से देर शाम तक दस हजार से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। इस मौके पर यहां मेला भी आयोजित किया गया है। महंत अनूप गिरी ने बताया कि भोर से ही दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने बताया कि 10 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ आशुतोष, कोतवाल अतुल प्रजापति, के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं, चकिया स्थित मां काली मंदिर में उदीतेश्वर, महीपेश्वर, दीपेश्वर महादेव का भी लोगों ने जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया।