फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   75 seats of Polytechnic are not filled, awareness campaign started

Chandauli News: भर नहीं पा रहीं पॉलिटेक्निक की 75 सीटें, शुरू हुआ जागरूकता अभियान

Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
75 seats of Polytechnic are not filled, awareness campaign started
चंदौली। जिले के पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा के लिए नए सत्र की प्रवेश के लिए आवेदन भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवाओं को जागरूक करने के लिए संस्थानों की ओर से जागरुक अभियान शुरू किया गया है। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी कुल 13 तकनीकी शिक्षण संस्थान संचालित है। जहां इलेक्ट्रिक, सिविल, कंप्यूटर, फार्मेसी सहित एक दर्जन पाठ्यक्रम है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 75 सीटें है। इनको भरने के लिए हर साल प्रतियोगी परीक्षाएं होती है। इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए सत्र के लिए पंजीकरण शुरू हो गया। युवा तकनीकी शिक्षा में ज्यादा से ज्यादा आवेदन करे इसमें लिए पालीटेक्निक चलो अभियान की शुरूआत महामाया पॉलिटेक्निक की ओर से की गई है। अभियान के तहत संस्थान के परिसर में हेल्प डेक्स भी बनाया गया है। जहां संपर्क कर पॉलिटेक्निक में प्रवेश की सभी जानकारी ली जा सकती है। संस्थान के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया पॉलिटेक्निक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। आठ जनवरी से संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट jeecup.org पर पंजीकरण शुरू हो गया है। युवा 29 फरवरी तक आवेदन कर 10 मार्च को होने वाली प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते है।
विज्ञापन

जिले में कुल 13 तकनीकी संस्थानों में से तीन पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित है। इसमें दो सरकारी चकिया और धानापुर में है। एक अनुदानित संस्थान जो चंदौली में है। धानापुर स्थित महामाया पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग, कंम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग और चकिया के संत रविदास पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल, कंम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की शिक्षा दी जाती है। इसी तरह अनुदानित पॉलिटेक्निक चंदौली में पीजी डिप्लोमा इन कंम्प्यूटर एप्लीकेशन, एग्रीकल्चर इंजीनियंरिग, सिविल इंजीनियंरिग, इलेक्ट्रीकल इंजीनियंरिग, मैकेनिकल इंजीनियंरिग सहित अन्य तकनीकी शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed