{"_id":"5cb0e51cbdec221424308380","slug":"71555096860-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ गिने जाएंगे पोस्टल और ईवीएम से वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ गिने जाएंगे पोस्टल और ईवीएम से वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। चुनाव आयोग ने पहली बार पोस्टल और ईवीएम से वोट एक साथ गिनने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के लिफाफे पर बने क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही उसे खोला जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती शुरु होगी।
लोकसभा चुनाव के लिए सातवे चरण के लिए 19 मई को जनपद में मतदान होना है तथा 23 मई को मतो की गणना होगी। जिला प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा के मतों की गणना को 20-20 टेबल बनाने की योजना बनाई है। मतगणनाकी पारदर्शिता को प्रत्येक टेबल पर माइक्रो अब्जर्वर तैनात रहेंगे। पूर्व के चुनावों में पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाती थी। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाते थे। इस बार डाक मतपत्रों के लिफाफे पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। पहले कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद लिफाफे की सील खोली जाएगी। नई प्रणाली के चलते पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती में काफी समय लगेगा। ऐसे में मतगणना की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने को पोस्टल बैलेट व ईवीएम के मतों की गिनती साथ-साथ कराई जाएगी। यदि ईवीएम की गिनती समाप्त होने के कगार पर पहुंच जाए और पोस्टल बैलेट की गणना शेष रही तो ईवीएम के अंतिम चरण की गिनती को रोक दी जाएगी। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने पर ईवीएम के अंतिम चरण की गिनती कराई जाएगी। इसके बाद दोनों मतों का मिलान करने के बाद परिणामों की घोषणा होगी।