फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान

सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान

Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान

विज्ञापन

धानापुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण इन दिनों किसान, नौजवान सहित हर वर्ग के लोग परेशान हैं। देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। विकास कार्य ठप हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और छुट्टा पशुओं ने किसान का कमर तोड़ दी है।

ये बातें मुख्य अतिथि भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिंद ने रविवार को क्षेत्र के महराई गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में कहीं। वे पार्टी की ओर से आयोजित जन चेतना रैली को संबोधित कर रहे थे। कहा कि किसानों को समय से बिजली, पानी और खाद नहीं मिल पा रहा है। वहीं उनकी उपज की खरीद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर समय से नहीं की जा रही है। इसके फलस्वरूप किसान बिचौलियों के हाथ अपने अनाज सस्ते दामों पर बेचने को विवश हैं। कहा कि देश के बेरोजगार नौजवानों के बारे में कोई भी सरकार नहीं सोच रही है। इस दौरान शशि प्रकाश, रामप्रसाद, फूलचंद, दीनदयाल, बाबूलाल, गोपीचंद, गणेश बिंद, बहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed