फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दस आधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

दस आधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 27 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
दस आधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
चंदौली। बाल विकास विभाग के सुस्त रवैए के चलते शासन की योजनाएं परवान नहीं चढ़ रही हैं। इसके जिम्मेदार दस विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है समय से जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से जिले में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें बच्चों के पोषण सुधार का भी कार्यक्रम प्रमुख रुप से शामिल है। विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों स्वास्थ्य की जांच, पोषक तत्व वितरण भी वितरित कराया जाता है। लेकिन निरीक्षण के दौरान अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलते है और कार्यकर्ता नदारत रहते है। शासन स्तर से बच्चों के स्वास्थ्य जांच और पोषण का डाटा भी एकत्र किया जाता है। लेकिन विभाग के अधीनस्थ अधिकारी समय से कोई कार्य पूरा करने में असमर्थ है। इससे नाराज जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने सकलडीहा के सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित, नौगढ़ की रजिया बेगम, नियामताबाद की नंदनी शुक्ला, चहनिया की मीना गुप्ता, धानापुर के अमरनाथ मौर्य, बरहनी के रामप्रकाश मौर्य, शहाबगंज के आशीष वर्मा तथा सदर, चकिया और नगर के अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। बताया कि नीति आयोग के मानकों को समय से पूरा नहीं करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में लापरवाही और समय से सूचना नहीं देने के कारण सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तय तक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed